कासगंज छदामी इण्टर कालेज ढोलना में नुक्कड़ नाटक ,घरेलू हिंसा से सम्बन्धित वाद विवाद प्रतियोगता आयोजित कर जागरुक किया ।

Oct 25, 2023 - 19:57
0 26

कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा छदामी इण्टर कालेज ढोलना में नुक्कड़ नाटक ,घरेलू हिंसा से सम्बन्धित वाद विवाद प्रतियोगता आयोजित कर जागरुक किया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4 (दिनांक 14.10.2023 से दिनांक 30.10.2023 तक) के तहत आज दिनांक 30.10.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना ढोलना क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति टीम द्वारा छदामी इण्टर कालेज ढोलना में नुक्कड़ नाटक ,घरेलू हिंसा से सम्बन्धित वाद विवाद प्रतियोगता आयोजित कर जागरुक किया गया तथा महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी, मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों पर तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User