थाने में युवक ने जनसुनवाई के दौरान थानेदार का ब्लेड से बिगाड़ दिया चेहरा

Oct 24, 2023 - 08:24
0 340
थाने में युवक ने जनसुनवाई के दौरान थानेदार का ब्लेड से बिगाड़ दिया चेहरा

block-350 block-350

UP के हापुड़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के चंदौसी कोतवाली में एक युवक ने थाने में घुसकर कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया।

 युवक ने कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर ब्लेड से हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गए। ब्लेड के हमले से घायल कोतवाल दर्द से चीख उठे. पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई. पुलिस ने मौके से हमलावर युवक को पकड़ लिया. कोतवाल पर हुए हमले की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रविवार को चंदौसी थाने के कोतवाल सत्येन्द्र सिंह पंवार जनसुनवाई कर रहे थे।

 तभी वहां एक युवक आया और उनसे कुछ बात करने लगा। अचानक युवक ने अपने हाथ में मौजूद ब्लेड कोतवाल के चेहरे और गर्दन पर मार दिया. ब्लेड के हमले से कोतवाल के चेहरे से खून बहने लगा और वह दर्द से चीखने लगे. यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर युवक को पकड़ लिया।

कोतवाल को पहुंचाया अस्पताल जिस वक्त कोतवाल पर ब्लेड से हमला किया गया था उस वक्त थाने पर जनसुनवाई की जा रही थी. थाने पर फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आए थे। तभी आरोपी हमलावर भी वहां आया और कोतवाल पर ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने घायल कोतवाल को अस्पताल पहुंचाया. कोतवाल पर हुए हमले की जानकारी पर जिला पुलिस-प्रशासन में हडकंप मच गया।

 पुलिस के आलाधिकारियों ने घायल कोतवाल सत्येन्द्र के हालचाल लिए. हमले में घायल कोतवाल खतरे से बाहर हैं। मानसिक रूप से कमजोर है हमलवार चंदौसी थाने में कोतवाल पर हुए हमले से हर कोई हैरान हो गया. पुलिस विभाग में भी इस खबर से हलचल मच गई।

 इस मामले में संभल के एसपी का कहना है कि कोतवाल पर हमला करने वाले आरोपी की शिनाख्त हो गई है। वह कैथल गांव का रहने वाला है. आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है. पुलिस उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User