थाना पटियाली पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1460 /- रूपये नकद एवं 52 पत्ता ताश बरामद ।

Oct 21, 2023 - 20:00
0 18

block-350 block-350

थाना पटियाली पुलिस द्वारा 03 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1460 /- रूपये नकद एवं 52 पत्ता ताश बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाल दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 21.10.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना पटियाली पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण क्रमशः 1. गुड्डू पुत्र रामविलास निवासी थानागाँव थाना पटियाली जनपद कासगंज । 2. सुनील पुत्र बालेराम निवासी थानागाँव थाना पटियाली जनपद कासगंज । 3. रविन्द्र पुत्र राधेश्याम निवासी थानागाँव थाना पटियाली जनपद कासगंज को प्र0नि0 गोविंद बल्लभ शर्मा थाना पतियाली द्वारा जुआ खेलते हुए ग्राम थाना गाँव से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 1460 /- रूपये नकद एवं 52 पत्ता ताश बरामद किये गये, जिसके सम्बन्ध में थाना पटियाली पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ/सट्टा अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User