Farrukhabad crime : देवरानी ने जेठानी को गिरा गिराकर पीटा

Oct 21, 2023 - 19:01
0 344
Farrukhabad crime : देवरानी ने जेठानी को गिरा गिराकर पीटा

block-350 block-350

फर्रुखाबाद। गाली गलौज होने पर देवरानी ने जेठानी को गिराकर पीट दिया। विरोध करने पर गाल और हाथ में काट लिया।

इससे जेठानी घायल हो गई। घायल ने थाने में घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। मामूली बात पर हुआ विवाद।

 थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जिजुइया निवासी एक ग्रामीण का तीन वर्षीय पुत्र शुक्रवार को घर में अपनी चाची के रखे बालू के बोरे पर बैठा था। ग्रामीण की पत्नी ने देखा तो उसने पुत्र से कहा कि बेटा हट जाओ, नहीं तो अभी तुम्हारी चाची आएगी तो पिटाई कर देगी। उसी वक्त बालक की चाची आ गई और उन्होंने जेठानी की बात सुन ली। इससे नाराज होकर देवरानी ने जेठानी को गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

 विरोध किया तो देवरानी ने जेठानी की पिटाई कर दी और उसके गाल व हाथ में काट लिया। इससे जेठानी घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पति खेत से घर आए और घायल पत्नी को लेकर थाने गए। घायल महिला ने बताया कि जो तहरीर थाने में दी थी, उसके खोने की जानकारी मुंशी ने दी, तब दोबारा तहरीर लिखकर दी। इसके बाद पुलिस ने लिंजीगंज अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। होमगार्ड रामवीर ने बताया कि लिंजीगंज अस्पताल में डाक्टर दो बजे तक मेडिकल नहीं करते हैं। इस कारण दो बजे के बाद घायल को मेडिकल के लिए लेकर गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User