कुंडल लूटने के दौरान वृद्धा को मार कर नाले में फेंका दोनों हत्यारे गिरफ्तार

Oct 15, 2023 - 21:06
0 24
कुंडल लूटने के दौरान वृद्धा को मार कर नाले में फेंका दोनों हत्यारे गिरफ्तार

block-350 block-350

कुंडल लूटने के दौरान वृद्धा को मार कर नाले में फेंका दोनों हत्यारे गिरफ्तार

 फर्रुखाबाद । थाना अमृतपुर पुलिस ने कुंडा लूटने के दौरान वृद्धा की हत्या करने वाले संजय उर्फ संजू एवं विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। थाना अमृतपुर पुलिस ने ग्राम कुम्हरौर निवासी रविंद्र के पुत्र संजय उर्फ संजू एवं सुनील शर्मा के पुत्र विनोद को गूजरपुर पुल के निकट गिरफ्तार किया है।

जिन्होंने वृद्धा की हत्या करने की घटना का इकबाल किया है पुलिस ने हत्यारों की निशा देही पर दुकान पर गिरवी रखे गए सोने के कुंडल एवं गिरवी की पर्ची बरामद कर ली है। पुलिस ने हत्यारों को पुलिस लाइन के सभागार में मीडिया के सामने पेश किया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक नाश करने के आदी है यह लोग 5 नवंबर 2021 को सोतानाले के किनारे गांजा पीने गए थे। इस दौरान उन्होंने 80 वर्षीय वृद्धा को बकरी चराते देखा वृद्धा सोने के कुंडल पहने थी। युवकों ने तुरंत ही कुंडल लूटने की योजना बनाई एक युवक ने अंगौछा से महिला की आंखों को ढक दिया इसी दौरान महिला ने युवकों को पहिचान लिया। तभी युवकों ने अंगौछा से गला घोटकर वृद्धा को मार डाला और उसके शव को सोतानाला की जलकुंभी में छिपा दिया था। एसपी ने बताया की साक्ष्यों के आधार पर युवकों को शीघ्र ही सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User