India vs Pakistan : पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान पर भड़के विराट कोहली, बीच मैदान पर छेड़ा, भारत ने जीता मैच

India Won against Pakistan : पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान पर भड़के विराट कोहली, बीच मैदान पर छेड़ा

Oct 14, 2023 - 19:35
0 25
India vs Pakistan : पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान पर भड़के विराट कोहली, बीच मैदान पर छेड़ा, भारत ने जीता मैच

block-350 block-350

India vs Pakistan World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार (14 अक्टूबर) को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला हुआ। एक लाख से ज्यादा की क्षमता वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली सुर्खियों में बने रहे। पहली घटना यह हुई कि कोहली गलत जर्सी पहनकर मैच में उतरे थे। जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत अपनी जर्सी बदल दी। लेकिन इसके अलावा कोहली गुस्से में भी नजर आए। उन्हें पाकिस्तानी स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर गुस्सा आ गया।

रिजवान ने बल्लेबाजी शुरू करने में की देरी

दरअसल, मैच के दौरान पाकिस्तान की टीम ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। तब टीम का स्कोर 73 रन था। इसके बाद विकेटकीपर रिजवान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। लेकिन इस दौरान उनसे एक गलती हो गई। रिजवान को मैदान पर आने और खेल शुरू करने में काफी देरी हो गई. यह बात विराट कोहली को पसंद नहीं आई और उन्होंने फील्डिंग के दौरान ही रिजवान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बार-बार रिस्ट वॉच देखने की एक्टिंग करते दिखे.

कोहली ने इस तरह रिजवान को ट्रोल किया

 हालांकि मैच में कोहली ने रिस्ट वॉच नहीं पहनी थी. मगर वो इस तरह एक्टिंग के जरिए मानो रिजवान से यह कहना चाह रहे थे कि जल्दी करो, समय निकलता जा रहा है. बता दें कि मैच में पाकिस्तानी टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 42.5 ओवर में 191 रन बनाकर ही ढेर हो गई.

मैच में भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तानी टीम:

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User