India Won against Pakistan: रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 300 छक्के, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

India Won against Pakistan: रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 300 छक्के, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

Oct 14, 2023 - 19:45
0 25
India Won against Pakistan: रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 300 छक्के, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

block-350 block-350

Rohit Sharma's ODI Sixes: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। हिटमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अब रोहित शर्मा उन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे में 331 और पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के लगाए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि रोहित ने 246 वनडे पारियों में 300 छक्कों का आंकड़ा पार किया था।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगे हैं.

 अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय कप्तान ने 131 रन बनाए थे, जो वनडे वर्ल्ड कप में उनका सातवां शतक था। रोहित वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि 2019 में खेले गए विश्व कप में रोहित शर्मा के बल्ले से 5 शतक निकले थे.

पूरी तरह फ्लॉप रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज़

वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते पाकिस्तान टीम 42.5 ओवर में महज़ 191 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए कप्तान बाबर आज़म ने सबसे बड़ी 50 रनों की पारी खेली. वहीं मोहम्मद रिज़वान ने 49 रन बनाए. इसके अलावा सभी बल्लेबाज़ पूरी तरह नाकाम रहे. कुल 6 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. इस दौरान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User