मण्डप पर बैठा दूल्हा- दुल्हन गईं भाग, बरात बैठी धरने पर

Oct 11, 2023 - 09:08
0 638
मण्डप पर बैठा दूल्हा- दुल्हन गईं भाग, बरात बैठी धरने पर

block-350 block-350

राजस्थान के पाली जनपद में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है । यहां सेणा गांव से शादी से पहले भागी एक विवाहिता शादी के बाद एक बार फिर प्रेमी के साथ भाग गई।

 विवाहिता अपने मायके आई थी । इस बीच रात में जब सभी घरवाले सो गए तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद युवती के परिजनों ने नाणा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते 3 मई बुधवार को सैणा गांव के सकाराम के घर में उसकी बेटी मनीषा की शादी होनी तय थी, जहां शादी की सभी रस्में होने के बाद फेरों की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन फेरों की रस्म से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. ।

दुल्हन के चले जाने के बाद बारातियों ने दुल्हन के परिवार से उसे ढूंढ कर वापस लाने की मांग की और दुल्हन के घर के बाहर धरने पर बैठ गए. बारात 13 दिनों तक रुकी रही, लेकिन दुल्हन फिर वापस आई और शादी की. लेकिन, शादी के बाद फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया - विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 4 अक्टूबर को ससुराल से घर आई थी. 6 अक्टूबर को उसने वापस जाने के लिए सास-ससुर को बुलाया था ।

 लेकिन रात में जब सभी सो गए तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई. अब हम चार दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं। इससे पहले भी वह शादी में पेट दर्द का बहाना बनाकर 3 मई को भाग गई थी । 13 दिन तक बारात घर पर रुकी रही थी. 16 मई को उसे वापस घर लाकर उसकी शादी करवाई थी।

 दूल्हा मिठाई की दुकान में काम करता है - सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादर गांव से दिनेश परमार के बेटे श्रवण कुमार की शादी थी। दूल्हा आंध्र प्रदेश में एक मिठाई की दुकान में काम करता था. इसके बाद दुल्हन के पिता सकाराम ने दुल्हन की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया । वहीं गुस्साए बारातियों का कहना था कि अब हम किस मुंह से बारात वापस गांव लेकर जाएंगे और दुल्हन लेकर जाने की मांग पर अड़ने के बाद करीब 2 दर्जन लोग 13 दिनों से दुल्हन के घर के बाहर पड़ाव डाल कर बैठ गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User