म्यांमार के शरणार्थी शिविर पर तोप से हमला, 30 की मौत

Oct 11, 2023 - 09:21
0 25
म्यांमार के शरणार्थी शिविर पर तोप से हमला,  30 की मौत

block-350 block-350

चीन-म्यांमार की सीमा के पास एक शरणार्थी शिविर में हुए हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 30 से अधिक लोग मारे गए हैं।

 मानवाधिकार समूह और स्थानीय मीडिया ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार के उत्तरी राज्य कांचिम में विस्थापितों का शिविर बना था। आरोप है कि म्यांमार की सेना पर सोमवार देर रात विस्थापितों के शिविर पर हवाई हमला किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में 13 बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। काचिन ह्यूमन राइट्स वॉत के प्रवक्ता ने बताया कि लाईजा के उत्तरी भाग में मुंग लाई हकियेत विस्थापन शिविर म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले से 324 किलोमीटर उत्तर पूर्व में है। यहां 60 लोग घायल हुए हैं।

क्षेत्र के कई निवासी खाली कर रहे घर... लाईजा शहर चीनी सीमा के करीब है और उसके आसपास विस्थापन शिविरों में रहने वाले कई नागरिकों के घर हैं। यहां एक छात्र कार्यकर्ता ने कहा कि विस्फोट से पूरा शहर हिल गया था और निवासी अपने घरों को खाली कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User