अभिभावक बच्चों का नाम तो सरकारी स्कूल में लिखा देते हैं लेकिन उन्हें यहां भेजते नहीं, होंगें चिन्हित

Oct 06, 2023 - 10:51
0 18
अभिभावक बच्चों का नाम तो सरकारी स्कूल में लिखा देते हैं लेकिन उन्हें यहां भेजते नहीं, होंगें चिन्हित

block-350 block-350

अभिभावक बच्चों का नाम तो सरकारी स्कूल में लिखा देते हैं लेकिन उन्हें यहां भेजते नहीं, होंगें चिन्हित

 ऐसे अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को चिन्हित कर किए गए उनके नाम पृथक

कायमगंज / फर्रुखाबाद । विकासखंड कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक स्कूल मदारपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में उठा अमान्य विद्यालय संचालन का मुद्दा – बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष पेशकार ने की तथा संचालन योगेंद्र कुमार ने किया।

 प्रधानाध्यापक राजकिशोर ने बताया कि जो बच्चे लगातार अनुपस्थित चल रहे थे उन बच्चों की जानकारी मिली कि वो बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों में जाते हैं और 1200 रुपए के लालच में सरकारी स्कूल में नाम लिखा लेते हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनके नाम स्कूल से पृथक किए गए जिस कारण बच्चों की संख्या कम हो जाने के कारण दो रसोईया निकालने का प्रस्ताव दिया जाएगा।

बैठक को आकाश पाल ने संबोधित करते हुए बच्चों को नियमित समय से स्कूल भेजने का अनुरोध किया। बैठक को योगेन्द्र कुमार, कमलेश राजपूत ,पेशकार ने संबोधित किया। बैठक में उमेश, जयवीर,देव सिंह,केंट सिंह,हरकेश, प्रीतम, रेशमा बेगम,राजवती, प्रियंका,प्रीती, आशा, उमा, विद्या, कामिनी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User