सपा को सरकार और माहौल दोनों बदलनें की उम्मीद: दुर्गा प्रसाद

Oct 04, 2023 - 08:32
0 19
सपा को सरकार और माहौल दोनों बदलनें की उम्मीद: दुर्गा प्रसाद

block-350 block-350

सपा को सरकार और माहौल दोनों बदलनें की उम्मीद: दुर्गा प्रसाद

 फर्रुखाबाबाद । सेन्ट्रल जेल में बंद सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव से भेट करनें आये पूर्व मंत्री नें सूबे का माहौल के साथ सरकार बदलनें की पूरी उम्मीद जाहिर की| उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता पूरी तरह से पार्टी को मजबूत करनें में लगा है|

 सेन्ट्रल जेल पंहुचे आजमगढ़ सदर सीट से विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव नें तकरीबन एक घंटे तक जेल के भीतर पूर्व सांसद रमाकान्त यादव से भेट की | इसके बाद वह जेल से बाहर आये| उन्होंने बताया कि जेल में पूर्व सांसद को सामान्य कैदी की तरह रखा गया है| उनके लिए कोई वीआईपी व्यवस्था नही की गयी है |

उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव को लेकर पूर्व सांसद से कोई वार्ता नही हुई| लेकिन कहा कि सपा को जल्द ही परिवर्तन की पूरी उम्मीद है| जनता की आवाज आ जाए तो समझ लें परिवर्तन होगा| सपा का एक-एक सिपाही अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है| जिसका परिणाम सफलता के रूप में आगामी चुनाव में सामने आयेगा|

इस दौरान आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधायक सभा से विधायक नफीस हुसैन, मुबारकपुर से विधायक अखिलेश यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, लोकसभा प्रभारी डॉ. नबल किशोर शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीमअहमद फारुखी, जिला महासचिव मो. इलियास, विवेक यादव, पुष्पेन्द्र यादव, रजत क्रांतिकारी आदि रहे| विजय यादव से भी पूर्व मंत्री नें की भेट पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव नें सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव के आवास पर पंहुच उनसे मुलाकात की| इसके साथ ही जिले की राजनीति पर भी चर्चा की| पार्टी के अन्य नेता भी रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User