सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में पुलिस की पैदल गश्त
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में पुलिस की पैदल गश्त
एटा। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस बल ने भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा झूठी सूचना प्रसारित न करने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार सहित थाना कोतवाली नगर का पुलिस बल मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)