ED Raid on Sanjay Singh: अंदर ED, बाहर CRPF… दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह के घर ED की रेड
ED Raid AAP MP Sanjay Singh House: राजधानी दिल्ली मेंआम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि ED की टीम घर की तलाशी ले रही है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर 4 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची. ईडी की टीम फिलहाल उनके आवास पर छापेमारी कर रही है.
शराब घोटाले में ईडी की ओर से दायर चार्टशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है. ईडी के कई अधिकारी घर के अंदर मौजूद हैं. रेड करीब एक घंटे से जारी है. ईडी की टीम करीब 7 बजे संजय सिंह के आवास पर पहुंची थी.
संजय सिंह के दो सहयोगियों के यहां भी हुई थी रेड
बता दें कि संजय सिंह के दो सहयोगी सर्वेश मिश्रा और अजीत त्यागी के घर पहले ही ईडी की रेड हो चुकी है. शराब कारोबारियों के साथ इन दोनों की बातचीत के मामले में ईडी इन दोनों से पूछताछ कर चुकी है. ईडी सूत्रों के मुताबिक इस केस में दो आरोपी राघव मगुंटा और दिनेश अरोड़ा गवाह बन गए हैं. जिसके बाद संजय सिंह के आवास पर ईडी ने यह रेड की है.
अब तक तीन लोग बने सरकारी गवाह
मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी राघव मगुंटा वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे हैं. कोर्ट ने दिनेश अरोड़ा को भी सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी. फिलहाल ये दोनों जमानत पर बाहर हैं. इससे पहले अरबिंदो फार्मा के निदेशक शरद रेड्डी भी सरकारी गवाह बन चुके हैं. यानी कुल मिलाकर इस मामले में अब तक तीन लोग सरकारी गवाह बने हैं.
#WATCH | Visuals from outside AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh's residence
— ANI (@ANI) October 4, 2023
ED raids underway at the residence of AAP Rajya Sabha MP Sanjay Singh pic.twitter.com/k6FRDjY12S
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)