बारिश से फसलों में नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना

Sep 26, 2026 - 21:26
0 3
बारिश से फसलों में नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना

block-350 block-350

बारिश से फसलों में नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना

धान, मक्का एवं बाजरा के बीमित कृषकों के लिए फसल बीमा कंपनी ने जारी की अपील

एटा । जनपद में हो रही बारिश के दृष्टिगत उप कृषि निदेशक ने बीमित कृषकों से अपील की है कि जिन ऋणी एवं गैर-ऋणी कृषकों ने जनपद में अधिसूचित फसलों धान, मक्का एवं बाजरा का फसल बीमा यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के माध्यम से कराया है और उनकी फसलों में बारिश के कारण किसी प्रकार की क्षति हुई है, वे 72 घंटे के भीतर फसल बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर क्षति की सूचना देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि में सूचना प्राप्त होने पर बीमा कंपनी द्वारा फसल में हुई क्षति का आवश्यक आकलन कराया जाएगा तथा फसल बीमा के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सकेगी। कृषकों को सलाह दी गई है कि फसल क्षति की सूचना देते समय बीमा एवं फसल से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषकों की सुविधा के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में बीमा प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है। शीतलपुर, सकीट, निधौली कलां/मारहरा, जैथरा, अलीगंज, अवागढ़ एवं जलेसर विकासखंडों में तैनात ब्लॉक समन्वयकों के माध्यम से भी कृषक फसल क्षति की सूचना एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जनपद स्तर पर जिला मैनेजर एवं जिला समन्वयक भी किसानों के सहयोग के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि बारिश से फसल में हुई क्षति की सूचना 72 घंटे की निर्धारित अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, जिससे समय से सर्वेक्षण एवं क्षति का आकलन कराकर फसल बीमा संबंधी नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User