थाना अरांव पुलिस की कार्यवाही ,अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा बरामद
सिरसागंज/फिरोजाबाद (शिकोहाबाद): जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अरांव थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 35 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम आजमाबाद क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सुमित कुमार पुत्र गीतम सिंह (निवासी ग्राम शादीपुर) को आजमाबाद-नगला सुभान रोड पर बघेल ट्यूबवेल के पास से 18 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे आरोपी वीनेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह (निवासी ग्राम राहतपुर) को आजमाबाद बाईपास पैगू रोड के पास से 17 पौवा देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक मो. नफीस, मुख्य आरक्षी कुशलपाल सिंह और आरक्षी सूरज कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)