सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाएं : प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

Sep 14, 2026 - 19:13
0 9
सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाएं : प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

block-350 block-350

सेवा संकल्प अभियान को ऐतिहासिक और स्मरणीय बनाएं

: प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनपद में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी बेहतर समन्वय से करें कार्य

फिरोजाबाद/14 सितम्बर/सू0वि0। उत्तर प्रदेश शासन के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं जिला, तहसील तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि इसे ऐतिहासिक, भव्य एवं स्मरणीय आयोजन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से बड़ा उत्सव हमारे लिए नहीं हो सकता। अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बेहतर समन्वय से उमंग और उत्साह दिखाई देना चाहिए। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी शत-प्रतिशत सामंजस्य एवं तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत सचिवालय से लाभार्थियों के घर तक जलेंगे दीपक अभियान के प्रथम दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शासन की योजनाओं से लाभान्वित 80 प्रतिशत लाभार्थियों के घरों, ग्राम पंचायत सचिवालयों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप से दीपक जलाए जाएंगे। 

इस दौरान जनपद के पदाधिकारियों द्वारा सीएचसी एवं पीएचसी पर फल वितरण भी किया जाएगा। बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच ‘मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा’ के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में बच्चों के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरणादायी एवं सेवा भावना से जुड़ी अनकही कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें अभियान की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ बड़नगर से वाराणसी तक आयोजित की जाएगी। 25 दिनों तक चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान केवल दिखावे तक सीमित न रहे। 25 दिनों तक वास्तविक एवं धरातलीय स्तर पर व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए और इसकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। ‘सेवा सेतु’ से पात्र लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित कर उन पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा,

जिन्हें अभी तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। इसमें आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को प्राथमिकता दी जाएगी। ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ में दिखेगी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम पूरी तरह सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय चेतना पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें मातृभूमि एवं भारतीय संस्कृति से परिचित कराना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।

बैठक में विधायक सदर मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अतुल प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख फिरोजाबाद लक्ष्मी नारायण यादव, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख जसराना संध्या राजपूत, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त, डीएफओ, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User