Kasganj news बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण,स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण,स्वास्थ्य शिविर का लिया जायजा कासगंज। जनपद कासगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम नगला जिक्सन में गुरुवार, दिनांक 10 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडी साहब डॉ. नीरज त्यागी एवं जेडी साहब डॉ. देवेन्द्र वार्ष्णेय, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित नगला जय किशन मै स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार एवं दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही थीं। अधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविर में आए ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान डॉ. आकाश यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा, के.पी. सिंह, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (DCPM) एवं BCPM चंद्रिका प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही। साथ ही नायब तहसीलदार रोहत सक्सेना, ग्राम प्रधान, लेखपाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं से भी अधिकारियों द्वारा वार्ता की गई। बाढ़ के कारण कई स्थानों पर सड़क एवं आवागमन के मार्ग प्रभावित होने के कारण अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नाव के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, दवाइयों की आवश्यकता तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान डॉ. आकाश यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, CHC गंजडुंडवारा को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवास कर रही सभी गर्भवती महिलाओं की सूची तत्काल तैयार की जाए तथा जिन महिलाओं की प्रसव की संभावित तिथि (EDD) निकट है, उनका विशेष रूप से चिन्हांकन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जिन गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की संभावित तिथि आगामी दिनों में है, उन्हें परिस्थितियों के अनुसार प्रसव की संभावित तिथि से 3–4 दिन पूर्व संबंधित स्वास्थ्य संस्थान/CHC में भर्ती कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बाढ़ एवं आवागमन की कठिन परिस्थितियों के कारण प्रसव के समय किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी, आवश्यक जांच, दवाइयों की उपलब्धता तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेफरल एवं एंबुलेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक दवाइयों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की विषम परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता प्रभावित क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं अन्य संवेदनशील व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान: डॉ. नीरज त्यागी, एडी साहब डॉ. देवेन्द्र वार्ष्णेय, जेडी साहब, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ मंडल रोहत सक्सेना, नायब तहसीलदार डॉ. आकाश यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, CHC गंजडुंडवारा एवं जिला मुख्यालय से जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर कुंवरपाल सिंह Dcpm चंद्रिका प्रसाद, BCPM सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)