Kasganj news तराई क्षेत्र के गांवों में लोगों से मुलाकात कर ठा.धीरेन्द्र तोमर ने जाना उनका हाल

तराई क्षेत्र के गांवों में लोगों से मुलाकात कर ठा.धीरेन्द्र तोमर ने जाना उनका हाल बोले हर परेशानी में किसानों के साथ है सपा जनपद कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के तराई इलाकों में समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से सीधे बातचीत की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। तराई क्षेत्र के कई गांवों में बरसात के मौसम में नदी और बाढ़ का पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण किसानों की तैयार फसलें पूरी तरह से तबाह हो जाती हैं। किसानों की इस व्यथा को सुनते हुए सपा नेता ठा. धीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर स्थिति और संकट की घड़ी में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर तराई क्षेत्र की इस बाढ़ एवं जलभराव समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तराई क्षेत्र में आज तक कोई अन्य जनप्रतिनिधि या नेता उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। पहली बार उनके बीच पहुंचकर समस्याएं सुनने और मदद का भरोसा देने पर ग्रामीणों ने ठा. धीरेन्द्र तोमर का जोरदार स्वागत किया और अपना पूर्ण समर्थन जताया। इस अवसर पर उनके साथ पूरी टीम एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)