Farrukhabad News : चेक बाउंस मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Aug 31, 2026 - 21:32
0 12
Farrukhabad News : चेक बाउंस मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

block-350 block-350

Farrukhabad News : चेक बाउंस मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

अमृतपुर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के बाद पुलिस ने चेक बाउंस के एक मामले में वांछित चल रहे ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आहलादपुर भटौली निवासी जयचंद (43) ने ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। फाइनेंस की रकम के भुगतान के लिए दिए गए चेक के अनादरित होने के बाद संबंधित पक्ष की ओर से न्यायालय में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वाद दायर किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तलाश शुरू की। चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उन्हें गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User