शिकोहाबाद में गूंजा एकता का संदेश, अमर उजाला ने निकाली भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ तिरंगा यात्रा

Aug 31, 2026 - 14:59
0 26
शिकोहाबाद में गूंजा एकता का संदेश, अमर उजाला ने निकाली भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ तिरंगा यात्रा

block-350 block-350

शिकोहाबाद में गूंजा एकता का संदेश, अमर उजाला ने निकाली भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ तिरंगा यात्रा

तिरंगे के साथ दौड़े शहरवासी, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

 

शिकोहाबाद। राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से नगर शिकोहाबाद में ‘रन फॉर यूनिटी’ तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को यादगार बना दिया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा को राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जेएस विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. गीता यादव, ज्ञानदीप की प्रधानाचार्य डॉ. रजनी यादव, ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राज पचौरी, नगर पालिका चेयरमैन रानी गुप्ता, नारायणी पब्लिक स्कूल से रजत शाह, बाबा कलेक्शन से अंकुर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता एवं डॉ. पीएस राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में नगर पालिका परिषद का स्टाफ एवं सम्मानित सभासदों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभासदों, सामाजिक संगठनों एवं नगरवासियों का अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार वशिष्ठ और हरीश गौड़ और अन्य साथियों ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि शिकोहाबादवासियों के उत्साह और सहयोग ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का शानदार संदेश देने वाला आयोजन बना दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User