एटा में महिला से छेड़छाड़ व धमकी के आरोप में एबीएसए पर मुकदमा दर्ज

Aug 31, 2026 - 08:03
0 9
एटा में महिला से छेड़छाड़ व धमकी के आरोप में एबीएसए पर मुकदमा दर्ज

block-350 block-350

एटा में महिला से छेड़छाड़ व धमकी के आरोप में एबीएसए पर मुकदमा दर्ज

एटा। कोतवाली नगर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में खण्ड शिक्षा अधिकारी एका फिरोजाबाद के श्रीकांत पटेल पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक घटना 29 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच की बताई गई है।

शिकायतकर्ता शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा विरोध करने पर धमकी दी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले को लेकर संबंधित लोगों से शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को शाम 3:55 बजे एफआईआर संख्या 0414/2026 दर्ज की। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User