ट्रैफिक कांस्टेबल से मारपीट और वर्दी फाड़ने के मामले में आरोपी युवक, पिता और भाई हिरासत में
ट्रैफिक कांस्टेबल से मारपीट और वर्दी फाड़ने के मामले में आरोपी युवक, पिता और भाई हिरासत में
मैनपुरी (अजय किशोर) शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर के पास अटल चौक पर शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल यजुवेंद्र कुमार के साथ एक बाइक सवार ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांस्टेबल ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह कुछ आगे जाकर रुका। इसके बाद जब कांस्टेबल वहां पहुंचे, तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों के समझाने के बावजूद यह हंगामा करीब 20 से 25 मिनट तक चलता रहा, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। पड़ताल में आरोपी बाइक सवार की पहचान पीयूष यादव पुत्र गजराज यादव के रूप में हुई है, जिसने हंगामे के दौरान अपने पिता गजराज यादव और भाई विवेक यादव को भी मौके पर बुला लिया था।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए आरोपी बाइक सवार युवक, उसके पिता और भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)