फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर गाज: खराब प्रगति पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि, अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल

Jul 30, 2026 - 21:28
0 3
फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर गाज: खराब प्रगति पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि, अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल

block-350 block-350

फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर गाज: खराब प्रगति पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि, अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल

मैनपुरी (अजय किशोर) विकास खंड किशनी के ग्राम पंचायत समान और चितायन का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की सुस्त रफ्तार पर कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान ग्राम समान में प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल संदीप यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश उप जिलाधिकारी किशनी को दिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अगले 15 दिनों में कार्य में उल्लेखनीय सुधार आता है, तो इस कार्रवाई को वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान में ढिलाई पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार के निर्देशों और समीक्षाओं के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलना अधिकारियों की शिथिलता को दर्शाता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि उप जिलाधिकारी और कृषि विभाग के अधिकारी खुद प्रभावी निगरानी करने के बजाय काम अधीनस्थों के भरोसे छोड़ चुके हैं। समीक्षा में यह बात भी सामने आई कि ग्राम पंचायत समान में स्वीकृत तीन लेखपालों में से दो तहसील किशनी के कंप्यूटर कक्ष से संबद्ध थे, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी संबद्ध लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनके मूल हलकों में भेजने के सख्त आदेश जारी किए। आंकड़ों की समीक्षा में ग्राम समान में 1500 के सापेक्ष महज 350 किसानों की ही रजिस्ट्री होना पाया गया, जबकि चितायन में करीब 2400 किसानों की रजिस्ट्री अभी बकाया है। स्थिति में सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा करने, कम प्रगति वाले गांवों में खुद जाकर कार्य पूरा कराने और अभियान को मिशन मोड में चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायत सचिवालयों में ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, लेखपाल और रोजगार सेवक की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और भविष्य में किसी भी स्तर पर पाई गई लापरवाही के खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी किशनी नवनीता राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User