करहल के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में आग, तीन रसोइया झुलसीं

Jul 30, 2026 - 21:26
0 1
करहल के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में आग, तीन रसोइया झुलसीं

block-350 block-350

करहल के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में आग, तीन रसोइया झुलसीं

मैनपुरी (अजय किशोर) करहल क्षेत्र अंतर्गत गांव नानमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय में बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार करते समय अचानक गैस पाइप में लीकेज के कारण सिलेंडर में भीषण आग लग गई। इस घटना में रसोईघर में भोजन बना रहीं तीन रसोइया सुनीता, सुदामा देवी और निर्मला देवी झुलस गईं। आग लगते ही विद्यालय परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की भनक लगते ही प्रधानाध्यापिका नीलम जैन, स्कूल स्टाफ और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए स्थानीय संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। झुलसी हुई तीनों रसोइया महिलाओं को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करहल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने स्कूलों में गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप की नियमित जांच के साथ-साथ अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि दुर्घटना किसी लापरवाही का नतीजा थी या तकनीकी खराबी का।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User