छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एटा । थाना निधौली कलाँ पुलिस ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना निधौली कलाँ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 83/2026, धारा 74, 333, 351(3) एवं 64(1) बीएनएस के तहत वांछित आरोपी नरेंद्र पुत्र राजवल, निवासी ग्राम नगला अकोली, थाना निधौली कलाँ, जनपद एटा, उम्र लगभग 23 वर्ष, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार खोखर, उपनिरीक्षक सोहनपाल, कांस्टेबल बृजेंद्र बाबू तथा महिला कांस्टेबल पायल कश्यप शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)