अस्पताल में CMS का छापा! गंदगी, बिना चादर के बेड और वार्ड में भीड़ देख भड़के

Jul 28, 2026 - 09:04
0 1
अस्पताल में CMS का छापा! गंदगी, बिना चादर के बेड और वार्ड में भीड़ देख भड़के

block-350 block-350

अस्पताल में CMS का छापा! गंदगी, बिना चादर के बेड और वार्ड में भीड़ देख भड़के

फर्रुखाबाद/जिले के प्रमुख डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. जगमोहन शर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुए निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। गंदगी, अव्यवस्था और लापरवाही देखकर सीएमएस का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर ही संबंधित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। सबसे पहले सीएमएस ने ओपीडी, पर्चा काउंटर और दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद जब वह इमरजेंसी के पुरुष वार्ड पहुंचे तो कई बेड बिना चादरों के मिले। यह देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत सभी बेडों पर साफ चादरें बिछाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वार्ड में मरीजों के साथ बड़ी संख्या में मौजूद तीमारदारों को देखकर भी सीएमएस ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने स्टाफ नर्स को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज के साथ केवल एक तीमारदार ही वार्ड में रहे, ताकि मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्था में कोई बाधा न आए। इसके बाद शौचालयों का निरीक्षण किया गया, जहां फैली गंदगी देखकर सीएमएस भड़क उठे। सफाई कर्मचारियों को मौके पर ही फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराने के आदेश दिए गए। महिला वार्ड में कुछ पुरुषों के बैठे होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और स्टाफ को भविष्य में ऐसी लापरवाही न होने की सख्त चेतावनी दी। सीएमएस ने अस्पताल के ऊपरी वार्डों का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन सुबह समय से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, वार्डों में अनुशासन बनाए रखा जाए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सीएमएस ने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User