चोरी से रोकने पर ममेरे देवर ने भाभी का रेता गला, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
चोरी से रोकने पर ममेरे देवर ने भाभी का रेता गला, फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
मैनपुरी (अजय किशोर) शहर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवी रोड चुंगी इलाके में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कन्नौज (छिबरामऊ) निवासी 22 वर्षीय सनी अपने ममेरे भाई विशाल के घर पहुंचा था। उस समय विशाल दुकान पर थे और उनकी मां भी किसी काम से बाहर गई हुई थीं। मौका पाकर सनी ने कमरे में रखे लॉकर का ताला तोड़कर गहने निकालने शुरू कर दिए। इसी दौरान विशाल की 25 वर्षीया पत्नी प्रज्ञा ने सनी को चोरी करते देख लिया और उसका विरोध किया। पकड़ाए जाने के डर से सनी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से प्रज्ञा की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी भागकर छत के कमरे में बंद हो गया। जब प्रज्ञा की सास घर वापस लौटीं, तो बहू को खून से लथपथ देखकर उन्होंने चीख-पुकार मचाई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज (पीजीआई) रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने छत पर बने कमरे का दरवाजा खोला, तो सनी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)