Kasganj news आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

Jul 23, 2026 - 20:05
0 0
Kasganj news आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

block-350 block-350

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत एवं यातायात व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश।

भंडारा शिविरों में सीसीटीवी कैमरे व डस्टबिन अनिवार्य, सड़क पर जलभराव न हो - जिलाधिकारी

 कांवड़ भरने वाले हमारे अतिथि हैं, उनका दिल से स्वागत एवं सम्मान करें- जिलाधिकारी समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण करें- जिलाधिकारी

 कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा के सभी प्रबंध समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां भंडारा शिविर लगाए जाएं, वहां सीसीटीवी कैमरे एवं डस्टबिन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही यात्रा मार्गों पर कहीं भी जलभराव की स्थिति न रहे तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ भरने वाले हमारे अतिथि हैं, उनका दिल से स्वागत एवं सम्मान किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ावों पर पर्याप्त संख्या में मेडिकल कैंप स्थापित किए जाएं, जहां चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाइयां तथा एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User