Kasganj news हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Jul 23, 2026 - 19:51
0 0
Kasganj news हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

block-350 block-350

हजारा नहर में कूदे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं चला पता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

कासगंज :- सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हजारा नहर पुल से छलांग लगाने वाले युवक का सुराग करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं लग सका है। पुलिस और फ्लड कंपनी की टीम लगातार शव की तलाश में जुटी हुई है। दो दिन पूर्व एटा जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले महेश नामक युवक ने हजारा नहर पुल पर अपने कपड़े, मोबाइल और अन्य सामान रखकर नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फ्लड कंपनी और पुलिस की टीमें नहर में लगातार कांबिंग कर युवक की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने बताया कि महेश नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच और युवक की तलाश में जुटी हुई है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User