Kasganj news छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हथकड़ी पहनकर निकले जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई का प्रदर्शन
कासगंज:- छात्रों पर लाठीचार्ज, राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में हथकड़ी पहनकर निकले जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई का प्रदर्शन कासगंज में बुधवार शाम एनएसयूआई और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक धनगर ने हाथों में हथकड़ी पहनकर इस विरोध मार्च का नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभु पार्क पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। मार्च के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। पुलिस ने कई स्थानों पर मार्च को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ते रहे और निर्धारित स्थल प्रभु पार्क पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक धनगर ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन पर बल प्रयोग करना और उनकी आवाज दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी को हिरासत में लेना भी लोकतांत्रिक के विपरीत है। धनगर ने जोर दिया कि संगठन छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)