कायमगंज को मिले नए एसडीएम, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता
कायमगंज को मिले नए एसडीएम, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता
कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज तहसील को नए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में अभिषेक वर्मा का नेतृत्व मिल गया है। उन्होंने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम अभिषेक वर्मा ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय पर न्याय और राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही राजस्व संबंधी मामलों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाएगा। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर टीम भावना से कार्य करने, जनता के प्रति संवेदनशील रहने तथा कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए नियमित जनसुनवाई, राजस्व कार्यों की समीक्षा और विकास कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)