20 सिपाहियों के दरोगा बनने पर एसपी ने किया सम्मानित
20 सिपाहियों के दरोगा बनने पर एसपी ने किया सम्मानित
फतेहगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में सफलता हासिल करने वाले जनपद फतेहगढ़ के 20 आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने नवचयनित उपनिरीक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह सफलता चयनित पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दरोगा पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सभी अधिकारी ईमानदारी, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करें। एसपी ने नवचयनित उपनिरीक्षकों से कहा कि पुलिस की छवि जनता के बीच उनके व्यवहार और कार्यशैली से बनती है।
इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी चयनित पुलिसकर्मियों को बधाई दी। नवचयनित दरोगाओं ने विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)