Farrukhabad News : सब्जियों और मसालों के बढ़े दाम, रसोई का बजट बिगड़ा

Jul 17, 2026 - 21:25
0 2
Farrukhabad News :  सब्जियों और मसालों के बढ़े दाम, रसोई का बजट बिगड़ा

block-350 block-350

सब्जियों और मसालों के बढ़े दाम, रसोई का बजट बिगड़ा

कायमगंज/फर्रुखाबाद। भीषण गर्मी और बारिश की कमी का असर अब सब्जियों और मसालों की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। कायमगंज के बाजारों में हरी सब्जियों के साथ-साथ मसालों के दाम भी बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार गर्मी के कारण खेतों में उत्पादन कम हुआ है और पर्याप्त बारिश न होने से फसलों पर असर पड़ा है। स्थानीय आवक घटने के कारण कई सब्जियां बाहर से मंगानी पड़ रही हैं, जिससे परिवहन खर्च बढ़ गया है और कीमतों में तेजी आई है। बाजार में टमाटर के दाम 20 रुपये से बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। हरी मिर्च भी 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। फूलगोभी, शिमला मिर्च और नींबू 120 रुपये, परवल 100 रुपये, जबकि बैंगन और बंदगोभी करीब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

 मसालों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। अदरक 240 रुपये और हरा धनिया 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और जीरे के भाव में भी तेजी आई है। गृहिणियों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। पहले जहां लोग मनपसंद सब्जियां खरीद लेते थे, वहीं अब कम मात्रा में खरीदारी करनी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक मौसम में सुधार नहीं होता और सब्जियों की आवक नहीं बढ़ती, तब तक कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद कम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User