जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार
जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा व दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 235/2026, धारा 109(1) बीएनएस में वांछित शिवम पुत्र अवधेश तथा अवधेश पुत्र राजनाथ सिंह, निवासी ग्राम मडफोड़ा, थाना जैथरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान शिवम के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर शिवम के विरुद्ध थाना जैथरा में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत एक अलग मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय शर्मा, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कपिलेश कुमार तथा कांस्टेबल दीपान्शु चौहान शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)