सीएमओ के औचक निरीक्षण में पीएचसी बरनाहल के 6 कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन काटने के निर्देश
सीएमओ के औचक निरीक्षण में पीएचसी बरनाहल के 6 कर्मचारी गैरहाजिर, वेतन काटने के निर्देश
मैनपुरी (अजय किशोर) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. गुप्ता ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बरनाहल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भारी लापरवाही देखने को मिली, जहाँ मेडिकल ऑफिसर डॉ. कीर्ति लहर वर्मा, स्टाफ नर्स पूनम राठौर व शिल्पी कुलश्रेष्ठ, प्यून आनंद विक्रम, एसएम इरफान हुसैन और स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप यादव को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के कड़े निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने लैब टेक्नीशियन हुबलाल को क्षेत्र में टीबी की जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, वर्तमान में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीसीपीएम सरोज कुमारी और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार को क्षेत्र में कड़ी मॉनिटरिंग करने तथा सी.एस. प्रो. पोर्टल पर तत्काल डेटा अपलोड करने के लिए निर्देशित किया। इस औचक निरीक्षण के अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)