फर्रुखाबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, राजेपुर-अमृतपुर से पांच गिरफ्तार

Jul 17, 2026 - 08:03
0 0
फर्रुखाबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, राजेपुर-अमृतपुर से पांच गिरफ्तार

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, राजेपुर-अमृतपुर से पांच गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। जनपद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को राजेपुर और अमृतपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। राजेपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदायूं मार्ग स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के नौगंवा निवासी 19 वर्षीय अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रांसपोर्ट और जस्ट डायल जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था।

उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और 3,050 रुपये नकद बरामद किए गए। मोबाइल की जांच में 20 क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट मिले, जबकि आईएमईआई जांच में उसके खिलाफ पांच साइबर शिकायतें सामने आईं। पुलिस के अनुसार इन मामलों में करीब 50 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की बात सामने आई है। उधर, अमृतपुर थाना पुलिस ने अभियान के दौरान देवेश निवासी चपरा, गौतम निवासी गुडेरा, आलोक निवासी परमापुर तथा अवनीश निवासी वथुआ पिथनापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आर्थिक लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विशेष अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से साइबर अपराध से जुड़े करीब 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों और उनके संगठित नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा जांच के आधार पर मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, क्षेत्र के कुछ व्यापारियों ने बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं के बीच डिजिटल भुगतान को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जांच के दौरान बैंक खाते फ्रीज होने की आशंका के कारण कुछ दुकानदार डिजिटल लेन-देन से परहेज करने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए साइबर गिरोहों के कथित मास्टरमाइंड तक पहुंचने की मांग भी उठाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User