Kasganj news थाना सोरों पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Jun 29, 2026 - 07:24
0 0
Kasganj news थाना सोरों पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

कासगंज –थाना सोरों पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक घायल, लूटी गई मोटरसाइकिल सहित अवैध असलहा कारतूस बरामद। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी०सिंह के निर्देशन एवं जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सोरों पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता* 1. विशाल कश्यप पुत्र बंगाली, निवासी ग्राम नौरथा, थाना कोतवाली, जनपद कासगंज (पुलिस मुठभेड़ में घायल) 2. अमृत पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी मोहल्ला नवाब, थाना एवं जनपद कासगंज। 3. गोविन्द पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम गोयती, थाना सोरों, जनपद कासगंज। दिनांक 28/29.06.2026 की रात्रि को जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत बदमाशों के विषय में गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर थाना सोरों पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा सहावर की तरफ़ से आते हुए मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, स्थानीय पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है। जामातलाशी व मौके से मोटरसाइकिल सहित अवैध असलहा कारतूस बरामद हुए है । प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई लूट की घटना से संबंधित है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के संबंध में थाना सोरों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रकरण में अग्रिम विधिक की जा रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User