यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 203 वाहनों के चालान और 4 गाड़ियाँ सीज

Jun 29, 2026 - 07:37
0 4
यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 203 वाहनों के चालान और 4 गाड़ियाँ सीज

block-350 block-350

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 203 वाहनों के चालान और 4 गाड़ियाँ सीज

मैनपुरी (अजय किशोर) जनपद में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस और परिवहन विभाग (पीटीओ) द्वारा एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। अभियान के तहत कुल 203 वाहनों के चालान काटे गए।

इसके अतिरिक्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले (ड्रिंक एंड ड्राइव) चार चालकों की गाड़ियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान नियम तोड़ने वाले चालकों से कुल 5,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 5,000 रुपये का समन शुल्क नकद वसूला गया। चेकिंग के साथ-साथ विभाग द्वारा आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया ताकि भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User