Kasganj news मोहर्रम के दृष्टिगत कासगंज पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन में जगाया सुरक्षा का भाव

Jun 25, 2026 - 20:23
0 0
Kasganj news मोहर्रम के दृष्टिगत कासगंज पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन में जगाया सुरक्षा का भाव

block-350 block-350

मोहर्रम के दृष्टिगत कासगंज पुलिस का फ्लैग मार्च: अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र में की गई पैदल गश्त, आमजन में जगाया सुरक्षा का भाव

आगामी त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह के निर्देशन में आज थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कासगंज प्रवेश राणा व भारी पुलिस बल सहित शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों व ताजिया मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व ताजिया कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। दिए गए आवश्यक निर्देश: 1. ड्यूटीरत पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। 2. सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन कैमरे से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। 3. संवेदनशील स्थानों पर पीएसी/क्यूआरटी को स्टैंडबाय रखा गया है। 4. सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 5. आमजन से अपील की गई कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दें। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुशील कुमार ने बताया कि मोहर्रम पर्व शांति एवं भाईचारे का प्रतीक है। जनपद पुलिस सभी समुदायों के साथ मिलकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User