Kasganj news अग्निसुरक्षा अभियान: अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद कासगंज की 04 कोचिंग सेंटर/लाइब्रेरी का किया गया औचक निरीक्षण,

Jun 23, 2026 - 20:23
0 0
Kasganj news अग्निसुरक्षा अभियान: अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद कासगंज की 04 कोचिंग सेंटर/लाइब्रेरी का किया गया औचक निरीक्षण,

block-350 block-350

अग्निसुरक्षा अभियान: अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद कासगंज की 04 कोचिंग सेंटर/लाइब्रेरी का किया गया औचक निरीक्षण, स्टाफ को दिया फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी०सिंह के निर्देशन में जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन विभाग, कासगंज द्वारा आज विशेष अभियान चलाकर कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी की अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत टीम द्वारा निम्न 04 प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया: 1. *फोकस लाइब्रेरी* 2. *लक्ष्य कोचिंग सेंटर* 3. *NRL लाइब्रेरी* 4. *विजडम वैल लाइब्रेरी* निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, कार्यशीलता, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत फिटिंग एवं फायर एनओसी की वैधता को चेक किया गया। जांच में पाया गया कि कुछ संस्थान बेसमेंट में संचालित हो रहे थे। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत बेसमेंट में चल रहे सभी कोचिंग संस्थान एवं लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से बेसमेंट में संचालन बंद करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मौके पर उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, बालू बाल्टी आदि के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण संस्थान के स्टाफ को दिया गया। उन्हें आग लगने की स्थिति में घबराए बिना सुरक्षित निकास, उपकरणों के प्रयोग एवं फायर ब्रिगेड को सूचना देने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। सभी संस्थानों को निकास द्वार को सदैव अवरोध मुक्त रखने, विद्युत लोड को संतुलित रखने तथा नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि छात्र जीवन अनमोल है। कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक अग्निसुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और मानकों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User