सहारनपुर को मिलेगी आधुनिक आईएसबीटी की सौगात, विधायक के प्रयासों से टेंडर प्रक्रिया पूरी

Jun 23, 2026 - 08:04
0 0
सहारनपुर को मिलेगी आधुनिक आईएसबीटी की सौगात, विधायक के प्रयासों से टेंडर प्रक्रिया पूरी

block-350 block-350

सहारनपुर को मिलेगी आधुनिक आईएसबीटी की सौगात, विधायक के प्रयासों से टेंडर प्रक्रिया पूरी

सहारनपुर। शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही आधुनिक बस अड्डे की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। नगर विधायक के प्रयासों से शहर में प्रस्तावित आधुनिक आईएसबीटी (बस अड्डा) निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि परियोजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विधायक राजीव गुंबर ने इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर शासन और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा तथा यात्रियों की समस्याओं और शहर में बढ़ते यातायात दबाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। आधुनिक आईएसबीटी बनने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बसों के संचालन में सुधार होगा और शहर में लगने वाले जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

 यह परियोजना सहारनपुर के विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User