Kasganj news अमापुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कराया योग अभ्यास।

Jun 16, 2026 - 20:26
0 1
Kasganj news अमापुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कराया योग अभ्यास।

block-350 block-350

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कराया योग अभ्यास। करो योग, रहो निरोग,

अमांपुर। कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज परिसर में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में सामूहिक योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रणायाम व योग से शरीर को निरोग रखने के उपाय बताए। वही योग अभ्यास भी कराया गया। विपिन बिहारी अग्रवाल ने कहा कि योग करने से मन शांत रहता है। शरीर में स्फूर्ति रहती है। वही कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है। खंड प्रभारी परन्तप सोलंकी ने भी प्राणायाम का महत्व बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, संजय राजा सोशल मीडिया टैनर, अर्चना गर्ग, रिंकू अग्रवाल, कीर्ति कुमारी, सुनील शर्मा, सत्यप्रकाश, जितेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ, लाला राम, आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User