Kasganj news अमापुर शीतला माता मंदिर पर ध्वज स्थापना संग नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ

शीतला माता मंदिर पर ध्वज स्थापना संग नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव शुरू। अमांपुर शीतला माता मंदिर पर होगी दिव्य श्रीराम कथा अमृत वर्षा भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे श्रीराम के जयकारे अमांपुर । कस्बा के प्रचीन शीतला माता मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा अमृत वर्षा का शुभारंभ गाजे बाजे के साथ हुआ। मंगलवार को कलश शोभायात्रा ने नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह कलश शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भक्तों ने जय श्रीराम, सीता, हनुमान, जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और भजन गए। कलश यात्रा में कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। सबसे आगे परीक्षत रामयाण को सिर पर धारण किए हुए थे। शोभायात्रा भ्रमण के बाद शाम को कथास्थल पर विधि-विधान पूर्वक कलश स्थापना की गई। कथा का शुभारंभ शीतला माता कमेटी ने ठाकुर जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं व्यास पूजन कर कथा वाचक आचार्य गौरव कृष्ण पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। व्यास मंच के पूजन के उपरांत प्रथम दिन श्रीराम कथा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदशों के बारे में बताया। इस कलियुग के समय में सभी भक्तजन श्रीराम कथा सुन अपना कल्याण करें। इस मौके पर सत्यप्रकाश गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, मीना चौहान, धीरज शाक्य, रामखिलाड़ी उपाध्याय, मनोज गुप्ता, दीपक सोलंकी, आकाश गुप्ता सर्राफ, श्रीकृष्ण गौतम, गौरव यादव, करन सिंह यादव, मोनू गुप्ता, सोनू सवारियां, डां पंवन माथुर, सोनू गुप्ता, बबलू यादव सभासद, कमल सक्सेना, सौरव गुप्ता, गुड्डू शाक्य, शिवम गुप्ता, डां रवि भारद्वाज, सत्यवीर सिंह, पुष्पेंद्र आरएसएस, आयुष भारद्वाज, योगेंद्र यादव, राजवीर, मोहित गुप्ता, करन गुप्ता, उमेश फौजी, अकित गोला, मनु गुप्ता, शुभ भारद्वाज, पिन्टू, छोटे कश्यप, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)