Kasganj news पिछले दिनों चार वर्षीय मासूम आरोही की निर्मम हत्या कर दी गई, बसपा का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा पीड़ित परिवार के बीच

कासगंज पिछले दिनों चार वर्षीय मासूम आरोही की निर्मम हत्या कर दी गई, बसपा का प्रतिनिधि मंडल पंहुचा पीड़ित परिवार के बीच कासगंज जनपद की 101 विधानसभा के ग्राम बहोरन पुर में वाल्मीकि समाज के पीड़ित परिवार के बीच पहुंचा बसपा का प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 17/06/2026 को बसपा कार्यकर्त्ता ग्राम बहारपुर पहुंचे जहाँ पिछले दिनों चार वर्षीय मासूम आरोही की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसमें पीड़ित परिवार को अभी तक कोई न्याय नहीं मिला, तथा दोषियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई उपरोक्त घटना में पीड़ित परिवार के साथ ही समाज की लाडली आरोही को न्याय दिलाने हेतु पीड़ित परिवार के बीच बसपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। बसपा पदाधिकारियों की मांग उपस्थित मण्डल प्रभारी सहित सभी पदाधिकारियों ने मासूम बेटी आरोही पुत्री राहुल को संवैधानिक न्याय ,पीड़ित परिवार की सुरक्षा ,आर्थिक मदद साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिससे आगे आने वाले समय में सर्व समाज की किसी भी बेटी के साथ ऐसी जघन्य अमानवीय,समाज को शर्मसार करने वाली घटना दुबारा न हो सके ऐसा प्रतिनिधिमंडल मांग करता है। इस मौक़े पर मा0राजू राम रतन अलीगढ़ मण्डल प्रभारी, रामवीर सिंह प्रधान जिलाअध्यक्ष कासगंज,पृथ्वीराज सिंह मण्डल प्रभारी,हुंडी लाल बघेल विधान सभा प्रभारी,राजकपूर बौद्ध विधान सभा अध्यक्ष,जनाब रिजवान चिश्ती विधान सभा उपाध्यक्ष,जनाब अबरार अहमद पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बुद्ध पाल सहित अन्य मिशनरी साथी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)