प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

Jun 10, 2026 - 21:06
0 4
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

block-350 block-350

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

कायमगंज/फर्रुखाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कायमगंज स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि दुबे के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा प्रधानमंत्री के सफल एवं दीर्घ कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुआ। श्रीमती रश्मि दुबे एवं अनुराधा दुबे ने मंदिर में विशेष पूजन कर हनुमान जी महाराज को भोग अर्पित किया।

 इसके उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए उनके 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि दुबे, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, मनोज गंगवार, अशोक वर्मा, महेंद्र राजपूत, सरस्वती वर्मा, अरुण सक्सेना, अखिलेश शर्मा, अमर गुप्ता तथा ऋषिपाल सिसोदिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं श्री कोतवालेश्वर सेवा ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, उपाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, प्रबंधक संगम शाक्य, दीपक शाक्य, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, गुरुदेव ट्रेलर, सचिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने "जय श्री हनुमान" और "भारत माता की जय" के जयघोष लगाए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के निरंतर विकास और प्रगति की कामना करते हुए उनके आगामी वर्षों के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User