आज के बाद नहीं बदले जाएंगे 2000 रुपये के नोट, जानिए क्या RBI बढ़ाएगा एक्सचेंज की डेडलाइन?

Sep 30, 2023 - 09:33
0 13
आज के बाद नहीं बदले जाएंगे 2000 रुपये के नोट, जानिए क्या RBI बढ़ाएगा एक्सचेंज की डेडलाइन?

block-350 block-350

2000 रुपये के नोट को बदलने का आज आखिरी मौका है। अगर आपके पास भी 2000 रुपये के नोट कहीं रखे हुए हैं तो आज ही समय निकालकर उन्हें बदलवा लें। दरअसल, आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट अभी भी बैंकिंग सिस्टम में वापस नहीं आए हैं। ये नोट अभी भी बाजार में हैं। ऐसे में लोगों का यह भी सवाल है कि क्या आरबीआई इन नोटों को बैंक में वापस लाने के लिए नोट बदलने की समयसीमा बढ़ाएगा? तो आइए हम आपको बताते हैं कि क्या 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन बढ़ाई जाएगी...

क्या समय सीमा बढ़ाई जाएगी?
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई 2000 रुपये के नोट बदलने की डेडलाइन 31 अक्टूबर तक बढ़ा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि आरबीआई बैंकिंग प्रणाली में शेष 24000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की समय सीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है। 

हालांकि इस मामले में आरबीआई की तरफ से अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं आई है।

इसलिए बढ़ सकती है डेडलाइन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर बात करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि डेडलाइन बढ़ाने के पीछे कई कारण हैं। ऐसे में आरबीआई इसे एक बार बढ़ाने पर विचार कर सकता है। डेडलाइन बढ़ाने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि कई भारतीय विदेश में रहते हैं। ऐसे में इन एनआरआई को इन नोटों को बैंकों में जमा कराने के लिए एक महीने का और समय मिल जाएगा।

अब तक 3.32 लाख करोड़ रुपये वापस आ चुके हैं।
आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन बंद कर उन्हें बैंकों में वापस लाने का ऐलान किया था।  केंद्रीय बैंक के मुताबिक 31 मार्च 2023 तक 2000 रुपये मूल्य के कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में थे, जो 19 मई तक घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये रह गए। हाल ही में 1 सितंबर, 2023 को जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 3.32 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए थे। ऐसे में सितंबर की शुरुआत तक 2000 रुपये के कुल 93 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में आ चुके हैं। इसके बाद भी करीब 24,000 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी भी बाजार में मौजूद हैं।

आरबीआई 100 फीसदी नोट वापस चाहता है
जानकारों के मुताबिक आरबीआई की कोशिश है कि 2000 रुपये के सभी नोटों का 100 फीसदी हिस्सा बैंकिंग सिस्टम में वापस आ जाए। इसके लिए बैंक 2000 रुपये के नोट ों को वापस लेने की समय सीमा बढ़ा सकता है। इन नोटों को आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर बदलवा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User