Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
कासगंज, 09 जून 2026। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज, कासगंज तथा केऐ पीजी इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया। प्रथम पाली में 3552 परीक्षार्थियों में से 2741 परीक्षा में शामिल हुये 711 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 3552 परीक्षार्थियों में से 2831 परीक्षा में शामिल हुये 721 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)