ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकीट पुलिस ने 4 घंटे में बरामद किए 3 गुमशुदा बच्चे
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सकीट पुलिस ने 4 घंटे में बरामद किए 3 गुमशुदा बच्चे
एटा। जनपद एटा के थाना सकीट पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत सराहनीय कार्य करते हुए घर से लापता हुए तीन बच्चों को मात्र चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को चन्द्रपाल सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम भगवंतपुर, थाना सकीट ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर से बाजार जाने के लिए निकले तीन बच्चे काफी तलाश के बावजूद वापस नहीं लौटे हैं। सूचना मिलते ही थाना सकीट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 89/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा तुरंत विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के त्वरित एवं सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप तीनों बच्चों को मात्र चार घंटे के भीतर सुरक्षित खोज लिया गया।
इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। थाना सकीट पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की परिजनों सहित क्षेत्र के आम नागरिकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। "जब घर से भटके बच्चों का खाकी बनी सहारा" की भावना को चरितार्थ करते हुए सकीट पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)