Kasganj news केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 14 से 16 जून तक विकास खंडों में आयोजित होंगे त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 14 से 16 जून तक विकास खंडों में आयोजित होंगे त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, पंजीकरण एवं शिकायत निस्तारण के लिए विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। कासगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त विकास खंडों में 14 जून से 16 जून 2026 तक त्रिदिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवाएं तथा जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभागवार रोस्टर निर्धारित किया गया है। प्रथम दिवस 14 जून को आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ शौचालय योजना एवं जन शिकायत निस्तारण से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दिन चिकित्सा विभाग एवं पंचायत विभाग नोडल भूमिका में रहेंगे। द्वितीय दिवस 15 जून को कृषि, उद्यान, पशुपालन, किसान सम्मान निधि, किसान दुर्घटना कल्याण योजना, स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना तथा औद्योगिक एवं उद्योग प्रोत्साहन योजनाओं के संबंध में प्रदर्शन एवं पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में कृषि, उद्योग तथा बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारी सहभागिता करेंगे। तृतीय दिवस 16 जून को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, रोजगार, कौशल विकास, श्रम पंजीकरण, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण कराया जाएगा। इसी दिन समापन समारोह भी आयोजित होगा। शिविरों में विकास विभाग, आवास योजनाओं, एनआरएलएम तथा राजस्व विभाग से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक विभाग अपने स्टॉल पर विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं एवं आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराएगा। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। गर्भवती महिलाओं एवं आमजन के लिए प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि शिविरों में अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित रहकर जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कराएं। कार्यक्रमों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभियान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)