ऑपरेशन दहन: मैनपुरी पुलिस ने नष्ट किए 10 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ

May 29, 2026 - 21:29
0 4
ऑपरेशन दहन: मैनपुरी पुलिस ने नष्ट किए 10 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ

block-350 block-350

*ऑपरेशन दहन: मैनपुरी पुलिस ने नष्ट किए 10 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ*

मैनपुरी, (अजय किशोर) उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में, जनपद मैनपुरी में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के कुशल निर्देशन में जनपद के थाना कुरावली और थाना भोगांव पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए भारी मात्रा में मादक पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार, कुल 95 मुकदमों (भोगांव के 79 और कुरावली के 16 अभियोगों) से जुड़े लगभग 995.983 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया।

नष्ट किए गए इन पदार्थों में गांजा (992.95 किग्रा), चरस (8.894 किग्रा), डोडा (15.5 किग्रा), डायजापाम (5.769 किग्रा), हेरोइन (980 ग्राम), स्मैक (50 ग्राम) और अफीम के पौधे शामिल थे, जिनकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 10,08,17,170 रुपये आंकी गई है। पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए यह पूरी कार्रवाई ज्योति रोड स्थित 'ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्रा० लि०' में उच्च क्षमता वाले ‘इंसीनरेटर’ (भस्मक) के माध्यम से सुरक्षित तरीके से संपन्न की गई। संपूर्ण विनिष्टीकरण प्रक्रिया क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति और गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की पारदर्शी निगरानी में पूरी हुई। मैनपुरी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User